फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 05 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर। धोखाधड़ी करने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और फील्ड आफिसर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव निवासी वीना देवी का आरोप है कि उसके पति पोशाकी लाल शर्मा को अलसा ट्रैक्टर के डीलर अजमल और एजेंट नवाब पंजाब एंड सिंघ बैंक सिविल लाइंस ले गए थे जहां दोनों ने धोखाधड़ी करके अपने खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसर्फर करा लिया था। बाद में पता चला कि उन्होंने दस लाख का कर्ज लिया है, जिसे अलसा ट्रैक्टर के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। वह अलसा ट्रैक्टर के मालिक के पास पहुंचा जहां उसने बताया कि मेेरे नाम से आपने कर्जा लेकर अपने खाते में डलवा लिया है। इसके बाद कुछ पैसा ग्रामीण के खाते में आ गया। उसने बैंक के प्रबंधक से खाता बंद कराने की बात कहकर पैसे दे दिए। चार से पांच दिन का आश्वासन देकर वहां से चलता कर दिया लेकिन उसका खाता बंद नही हुआ। कुछ दिनों के बाद जून 2017 में बैंक पहुंचा तो पता चला कि बैंक प्रबंधक और फील्ड अफसर का तबादला हो गया है। यह जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण की हालत खराब हो गई जहां उसको अस्पताल में ले जाया गया बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामलेे की शिकायत अधिकारियों से की गई। बाद में आईजी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने अजमल, नवाब और पंजाब एंड सिंध बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक एके सिन्हा और फील्ड आफिसर धनंजय सहगल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467 468, 471 में मुकदमा रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed