फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   स्कूल में ट्रक खड़ा करने के विरोध पर प्रधान को पीटा

स्कूल में ट्रक खड़ा करने के विरोध पर प्रधान को पीटा

Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में ट्रक खड़ा करने के विरोध पर प्रधान को पीटा
रामपुर। भोट थाना क्षेत्र में स्कूल में ट्रक खड़ा करने का विरोध करने पर प्रधान की पिटाई कर डाली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है,जिस पर प्रधान ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सनैया जट गांव का प्रधान राम कुंवर गांव के ही स्कूल में मरम्मत कार्य करा रहा था। उसका आरोप है कि गांवके कुछ लोग इस स्कूल में अपना ट्रक लाकर खड़ा कर देते हैं। सोमवार की शाम को भी उन्होंने अपना ट्रक खड़ा किया,जिसका उसने विरोध किया। विरोध के बाद उक्त लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह बचकर भाग निकला और मामले की जानकारी डायल 100 को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस एक आरोपी को पकड़कर भी ले गई,लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। प्रधान का कहना है कि आरोपियों ने मंगलवार को फिर घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। प्रधान ने एसपी से इस मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed