{"_id":"5c631405bdec222bf4528ea9","slug":"161549997061-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेने गई महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा लेने गई महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जानवरों के लिए चारा लेने गई महिला से चार लोगों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह से जान बचाकर वहां से चली आई। बाद में वह थाने पहुंची लेकिन पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसको थाने से भगा दिया।
गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप है कि दो दिन पहले वह अपनी बच्ची के साथ जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान पास में ही स्थित एक कुट्टी मशीन में बैठे कुछ लोगों ने महिला को इशारे से बुला लिया। बच्ची को वहां से भगा दिया और तमंचे के बल पर सामूहिक बलात्कार किया। बाद में वह किसी तरह से थाने पहुंच गईजहां उसने पुलिस का सारा मामला बताया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसको वहां से डांट कर भगा दिया। महिला इधर उधर चक्कर काट रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं आरोपी लगातार महिला को डरा धमका रहे हैं। गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि महिला गलत आरोप लगा रही है। मारपीट की घटना हुई है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।