{"_id":"5bf9a8e2bdec22419677e0c2","slug":"161543088354-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल चौकी का घेराव, तोड़फोड़, लाठी चार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दढ़ियाल चौकी का घेराव, तोड़फोड़, लाठी चार्ज
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल (रामपुर)। कच्ची शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने दढ़ियाल चौकी में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने थाने की कुर्सियां तोड़ दी और पुलिस कर्मियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
दढ़ियाल चौकी की पुलिस ने शनिवार की शाम लगभग चार बजे कच्ची शराब बेचने के शक में राम भरोसे सैनी में उठाकर चौकी ले आई थी। पुलिस ने कहा सैनी के परिजनों से कहा था कि वह पूछताछ के बाद उसे छोड़ देगी। रात आठ बजे तक पुलिस ने उसे जब नहीं छोड़ा तो सैनी के परिजन और मोहल्ले के कुछ लोग चौकी पहुंच गए। तब तक पुलिस ने सैनी को टांडा थाने भेज दिया था।
इस बात को लेकर सैनी के परिजन और मोहल्ले के लोग भड़क गए। चौकी में आई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। हंगाम और बवाल में चौकी की कुर्सी तोड़ दी गई। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि कई पुलिस वालों की वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। लाठी चार्ज में महिलाओं सहित कई लोग घायल भी हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। चौकी में बवाल की सूचना के बाद टांडा थाने के प्रभारी जीत सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
-----------------------------
एक व्यक्ति को कच्ची शराब बेचने के आरोप में हिरासत में लिया था। उसके समर्थन में कुछ लोग चौकी पहुंच गए थे। चौकी में तोड़फोड़ और लाठीचार्ज की बात गलत है। - जीत सिंह कोतवाल, टांडा