{"_id":"5af88ae64f1c1bd7408b50ce","slug":"161526237926-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दवा खिलाई और फिर देवरानी और जिठानी को लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दवा खिलाई और फिर देवरानी और जिठानी को लूट लिया
Updated Mon, 14 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दवा खिलाई और फिर देवरानी और जेठानी को लूट लिया
रामपुर।
पहले डाक्टर का हवाला देकर दवा खिलाई और फिर बेहोश होने पर देवरानी- जेठानी को लूट लिया। यह वाकया दिनदहाड़े रविवार की सुबह के वक्त हुआ। दोनों महिलाओं से लुटेरे हजारों रुपये के जेवरात व नगदी लूटकर ले गए। दोनों को बाद में लोगों ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
शहर में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने की घटनाओं में तेजी आई है। पुलिस की सुस्ती की वजह से लगातार नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने की वारदातें हो रहीं हैं,लेकिन पुलिस इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। रविवार को भी दो महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया और लूट लिया गया। पटवाई थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी राजपाल सिंह की पत्नी मिथलेश और उसकी जेठानी कमलेश पत्नी पुन्नी लाल रविवार की सुबह 10.30 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र के शौकत अली रोड पर स्थित डा.वीवी शर्मा के क्लीनिक पर दवा लेने आई थीं। यहां उन्होंने डाक्टर को दिखाने के लिए अपना नंबर लिया और फिर वह अपने शाहबाद गेट बिजलीघर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जाने लगीं। इस बीच पीछे से दो युवक आए और उन्हें रोक लिया। दोनों महिलाओं को रोक कर कहा कि डाक्टर साहब ने यह दवा दी है। यह दवा अभी खा लो और फिर कुछ देर बाद आकर डाक्टर को दिखा लेना। दोनों महिलाओं ने दोनों युवकों की बात पर विश्वास करते हुए दवा का मौके पर ही सेवन कर लिया। दवा खाते ही दोनों महिलाएं सड़क पर बेहोश हो गईं। इस बीच दोनों लुटेरों ने दोनों महिलाओं के सोने के कुंडल, पाजेब और1900 रुपये लूट लिए और फिर फरार हो गए। महिलाओं को बेहोशी की हालत में देख यहां पर कुछ देर के लिए भीड़ लग गई। सूचना पाकर शाहबाद गेट बिजलीघर में रहने वाले रिश्तेदार छोटे लाल भी मौके पर पहुंच गए,जहां उन्होंने दोनों महिलाऑ को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। मिथलेश के बेटे सोनू की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार के मुताबिक मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।