फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घर की छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पीटा

घर की छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पीटा

Fri, 27 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
घर की छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पीटा
घर की छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पीटा
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)।
सैफनी चैाकी क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। शोर शराबे पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार की रात घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक आधी रात को किशोरी के पास उसकी छत पर जा पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छत पर ही बराबर में सो रहे परिजनों की आंख खुल गई तो उन्होंने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद परिजन पकड़े युवक को शाहबाद कोतवाली ले गए। जहां उन्होंने गांव के ही मनोज नामक युवक के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं क्षेत्र में युवती के युवक से प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed