फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रुद्र बिलासपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

रुद्र बिलासपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्र बिलासपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड
रुद्र बिलासपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड
विज्ञापन

रामपुर। बिलासपुर में 13 दिन पहले भूमि विवाद की रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक घायल ने बाद में दमतोड़ दिया था। इस प्रकरण में लापरवाही वरतने के मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। बताते चलें कि बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी सुखविंद्र सिंह का अपने भाई करम सिंह से जमीन को लेेकर विवाद चला आ रहा था। उसी के 28 जून को आरोपी लोग घर में घुस गए थे। जहां परिवार के लोगों पर तमंचे से फायर कर दिया था। जिसमे मां बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए थे, जसपाल कौर की मौत हो गई थी। बाद एक घायल ने अस्पताल में दमतोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों पर रिपोर्ट कर ली थी। बाद में पुलिस ने धीरे धीरे करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह चाहल की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन बाद में परिवार के लोगों ने इस मामले में एसपी से मिलकर इस चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर एसपी ने वहां पर तैनात चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह चाहल को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed