फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कार ने साइकिल सवार दो किशोरों को रौंदा,एक की मौत

कार ने साइकिल सवार दो किशोरों को रौंदा,एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
कार ने साइकिल सवार दो किशोरों को रौंदा,एक की मौत

विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो किशोरों को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोग मौके पर एकत्र होने के बाद जाम लगाने लगे। लेकिन पुलिस ने आनन फानन में मामले को शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव भमरौवा फजेल अहमद की मौत हो चुकी है। उसका 17 साल का बेटा रेहान अपने परिवार के साथ गांव में ही रहकर काम करता था। रविवार को रेहान अपने रिश्तेदार सैफ (14) के साथ घर से शहजादनगर जाने के लिए निकला था। जैसे ही रेहान जुठिया गांव के सामने पहुंचा ही था, कि तभी एक कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। सैफ गंभीर रुप से घायल होकर रोड किनारे गिर गया।वहां से गुजर रहे लोगों की नजर रोड किनारे पड़े दोनों किशोरों की तरफ पड़ी। राहगीरो ने थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जहां परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाकर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा -तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान वहां पर जाम भी लग गया।बाद में पुलिस ने किसी तरह से जाम को खुलवाया। उसके बाद कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed