फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म
शाहबाद (रामपुर)। मायके जा रही महिला को कार से जंगल में ले जाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसके पति व बेटे को जान से मार डालने की धमकी दी। इस दौरान दुष्कर्म करने वालों ने महिला की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला 31 मई की दोपहर अपने मायके जाने के लिए शाहबाद स्थित चंदौसी बस अड्डे पर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान हिम्मतपुर गांव निवासी सोनू आल्टो कार लेकर उसके पास आ पहुंचा और उससे कहा कि भाभी हम कार से चंदौसी जा रहे है। तुम भी हमारे साथ कार में बैठ चलो। हम तुम्हें तुम्हारे मायके छोड़ देंगे। कार में सोनू के अलावा हिम्मतपुर का ही अशोक, अतुल व एक अज्ञात व्यक्ति और बैठा था।सोनू के कहने पर महिला उसकी आल्टो कार में बैठ गई।महिला का आरोप है कि शाहबाद से चलने के बाद जब कार छावड़ा गांव के जंगल में पहुंची तो सोनू ने कार को एक गन्ने के खेत के समीप ले जाकर रोक दिया। महिला को जबरन कार में से उतारकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसने विरोध किया तो उसके पति व बेटे को जान से मार डालने की धमकी दी और चारों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने उसकी वीडियो भी बना ली थी। बाद में चारों लोग उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। जब एक जून को वह वापस अपनी ससुराल लौटी तो दुष्कर्मकर्ताओं ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर उसने अपने ससुरालीजनों को मामले की जानकारी दी और पति के साथ चार जून की शाम को शाहबाद कोतवाली पहुंचकर उपरोक्त चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी सोनू, अशोक, अतुल को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जबकि चौथा अज्ञात व्यक्ति अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed