{"_id":"5cf6bed4bdec22078e0acc81","slug":"155967457620-rampur-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतपुर बाईपास पर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अजीतपुर बाईपास पर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर।सीतापुर से सवारियों को छोड़कर दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस अजीतपुर बाईपास पर सोमवार रात को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई। दूसरा हेल्पर घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के सलीमपुर निवासी लिफाकत बस मालिक है। उसकी बस सवारियों को लाने और ले जाने का काम करती है।दो दिन पहले यह टूरिस्ट बस दिल्ली से कुछ सवारियों को लेकर सीतापुर गई थी। वहां से उन लोगों को छोड़कर वापस दिल्ली जा रही थी कि इस दौरान सोमवार रात को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर बाईपास पर बस अनियंत्रित होकर अचानक से पलट जाने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उसमे जिला हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव अक्सेनी निवासी चालक वसीम के अलावा गांव वैथा का हेल्पर दानिश और पप्पू बुरी तरह से उसके नीचे दब गए थे।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। उसके बाद किसी तरह से तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दानिश को मृतक घोषित कर दिया।सूचना के बाद आलाधिकारी भी मौके पहुुंच गए।उसके बाद घटना का जायजा लेने के बाद वहां से चले आए।काफी समय तक वहां पर जाम भी लगा रहा।इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।