फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मानपुर उतरी में वृद्ध की सोते समय गला दबाकर हत्या

मानपुर उतरी में वृद्ध की सोते समय गला दबाकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मानपुर उतरी में वृद्ध की  सोते समय गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में एक वृद्ध की गला घोट कर हत्या कर दी गई। वृद्ध की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं कराई गई है। वृद्ध का पुत्र 15 दिन पूर्व मसवासी नगर पंचायत के पूर्व ठेकेदार इरफ़ान मियां हत्याकांड में मुख्य आरोपी है और जेल में है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

मंगलवार की देर शाम हाजी जाफर अली ( 65 ) अपने पुस्तैनी मकान के नजदीक मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा करने के बाद सो गए थे। आरोप है कि रात्रि लगभग एक बजे अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे हाजी जाफर अली की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान गले और मुंह से भारी मात्रा में खून बह गया जो चारपाई और उसके आसपास पड़ा था। मृतक के कपडे़ भी खून में लथपथ थे। मकान के तीन ताले भी टूटे हुए थे लेकिन घर से कोई सामान गायब नहीं था। बाकी परिजन स्वार- बाजपुर मार्ग स्थित नए मकान में सो गए थे। सुबह फजर की नमाज के बाद परिवार के लोग पुराने मकान में पहुंचे तो वृद्ध का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। गले पर दबाने के निशान थे। शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट का निशान नहीं था। परिजनों ने वृद्ध का शव देखा तो उनमें कोहराम मच गया। उन्होंने आनन फानन में पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। देखते ही देखते भारी तादाद में भीड़ एकत्र हो गई। गांव के ही खलील अहमद ने मृतक के पोते को साथ लेकर पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक और स्वार इंस्पेक्टर रविंद्र वर्मा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए।घटना की बाबत परिजनों से पूछताछ की। कुछ ही देर बाद स्वार क्षेत्राधिकारी ओपी आर्य भी मौके पर पहुंच गए।बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक ने बताया की घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी, उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed