{"_id":"5c2e5bb9bdec2256e27b8a53","slug":"151546542009-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। डिस्टलरी में काम करने वाले मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला शामली के थाना बुढ़ाना के गांव करौदा निवासी संदीप (35) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर में एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। वह डिस्टलरी में ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे घर चले गए थे। दो दिन से उसका कमरा बंद था। मकान मालिक ने बुधवार रात को कमरा खुलवाने के लिए खटकाया लेकिन कमरा नही खुल सका। बाद में किसी तरह से देखा,तो संदीप कमरें में लटका हुआ था।यह देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद इस मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर आ गई। उसके शव को उतारकर जिला अस्पताल में पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। बाद में इस मामले की जानकारी परिवार के लोग को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।