फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जिला पंचायत के पूर्व सदस्य से बताया जान को खतरा

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य से बताया जान को खतरा

Sun, 05 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य से बताया जान को खतरा
रामपुर। चमरौआ के मदरसा संचालक शाबान रजा ने जिला पंचायत के पूर्व सदस्य इम्तिायज हुसैन चिंटू से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कहा है कि चिंटू ने जान से मारने के साथ-साथ मदरसा बंद कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि चिंटू की धमकी की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई है और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। शाबान ने कहा कि चिंटू मुझे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। शाबान की मां महरून्निशा ने भी इसको लेकर एसपी को पत्र सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर चिंटू का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। शाबान ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके मदरसा बना रखा है, जिसकी गांव के लोगों ने शिकायत की है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिसकी जांच चल रही है। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि उनकी ना तो शाबान से कोई बात हुई है और ना ही उन्होंने कोई धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed