फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   15 लाख का सोना लूट में कई संदिग्ध हिरासत में

15 लाख का सोना लूट में कई संदिग्ध हिरासत में

Mon, 17 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
15 लाख का सोना लूट में कई संदिग्ध हिरासत में
15 लाख के सोना लूट में कई संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

रामपुर। सर्राफा कारोबारी से 15 लाख का सोना लूटकर ले जाने की घटना में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हालांकि कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने तीन टीमें गठित करके संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्रवाई कराई है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार की रात रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर स्थित ओम ज्वैलर्स के मालिक विवेक अग्रवाल से दुकान बंद करके घर जाते समय बाइक पर सवार दो बदमाश आधा किलो सोना और साठ हजार रुपये की नकदी से भरा थैला लूटकर ले गए थे। सर्राफ के मुताबिक बदमाश मुरादाबाद की ओर भागे थे। अब बदमाश मुरादाबाद की ओर से सीधे गए या फिर आश्रम पद्धति स्कूल वाले मार्ग पर मुड़ गए या फिर शहर की ओर जाने वाले किसी रास्ते से होकर कहां छिप गए कुछ पता नहीं। घटना के बाद पुलिस लगातार हाथपैर मार रही है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। कुछ संदिग्ध स्थानों पर छापेमार कर पुलिस संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है, लेकिन कोई क्लू हाथ नहीं लग सका है। एसपी डा. विपिन ताडा ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी सुधा सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर जुटाई हैं। एक टीम सीओ के नेतृत्व में जुटी है, तो दूसरी टीम सिविल लाइंस थाना प्रभारी ब्रजकिशोर मिश्रा के नेतृत्व में जुटी है, वहीं क्राइम ब्रांच के धुरंधरों को अलग से लगाया है। तीनों टीमों को कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed