फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अणु में ट्रक गिरा, दो की मौत

अणु में ट्रक गिरा, दो की मौत

Fri, 14 Jul 2017 09:42 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
अणु में ट्रक गिरा, दो की मौत
रोहड़ू।
विज्ञापन

बाजार रोहड़ू से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर समरकोट सड़क पर अणु में वीरवार देर शाम क्रेेन ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार शाम करीब सात बजे हुआ। क्रेन ट्रक समरकोट से रोहड़ू की ओर लौट रहा था। चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक सड़क से करीब 200 फीट नीचे खाई में लुढ़क गया।

हादसे में जय चंद (38) पुत्र बेली राम निवासी जांगला, तहसील चिड़गांव, सुरेश कुमार (35) पुत्र चेता राम निवासी गांव जांगला, तहसील चिड़गांव की मौके पर मौत हो गई। हादसे में नरेश कुमार पुत्र उदम लाल निवासी गांव जांगला, तहसील चिड़गांव गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे की सूचना विनोद कुमार ने पुलिस को दी। सूचना के बाद घायल को सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतकों के शवों को पुलिस ने मौके से बाहर निकाला। इसके बाद रोहड़ू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपे दिए। उधर, डीएसपी मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पुलिस ने हादसे का कारण चालक की तेज रफ्तार व लापरवाही माना है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed