फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हाईवे किनारे कपड़ा कारोबारी की दुकान काटकर चार लाख का कपड़ा-नगदी चोरी

हाईवे किनारे कपड़ा कारोबारी की दुकान काटकर चार लाख का कपड़ा-नगदी चोरी

Mon, 19 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे कपड़ा कारोबारी की दुकान काटकर चार लाख का कपड़ा-नगदी चोरी
वारदातों से गुस्साए व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित कपड़ा कारोबारी की दुकान को निशाना बनाकर वहां से चोर चार लाख का कपड़ा और नगदी समेट कर ले गए। अगले दिन दुकान खोलने पर मामले की जानकारी हुई तो व्यापारी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उधर, 24 घंटे व्यस्त इलाके में व्यापारी के यहां चोरी की घटना पर व्यापार मंडल में आक्रोश है, तमाम व्यापारियों ने एसपी से चोरी-लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

सिविल लाइंस निवासी मुुनीश गुप्ता की रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मुनीश क्लाथ स्टोर के नाम से कपड़े की दुकान है। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। आधी रात के बाद चोरों ने दुकान की पीछे से दीवार काट ली और अंदर घुस गए। चोर दुकान से करीब साठ-सत्तर हजार का कपड़ा समेट कर ले गए। लेकिन आसपास के लोगों को चोरी होने की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह को जब मुनीश ने दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर रखी अलमारी से तीन लाख रुपये गायब थे। जबकि सारा सामान बिखरा पड़ा था। ऊपर की ग्रिल भी कटी हुई थी। चोरी की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई, और मौका मुआयना किया। इस मामले में पुलिस को व्यापारी मुनीश ने तहरीर दे दी है। जबकि उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सिविल लाइंस में एसएसआई विनोद मिश्रा से मुुलाकात करके कहा कि आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। लेकिन पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पा रही है। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल के अलावा महेंद्र गुप्ता, हरीश अरोड़ा, हरजीत सिंह, मनोज, राकेश, आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्टीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने एसपी से मुलाकात करके कहा है कि आए दिन चोरी ठगी की वारदातें हो रही हैं। लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इस मौके पर मोहन अरोड़ा, सतपाल सिंह, दीपक , मंजीत सिंह, व मीडिया प्रभारी प्रवीण गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed