फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चोरी के 13 मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी के 13 मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी के 13 मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर। ट्रेनों में चलने वाले यात्रियों के मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तीनों के पास से 13 चोरी के मोबाइल बरामद हुए है। तीनों पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। एसपी रेलवे के आदेश पर ट्रेन में चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेकिंग करने के आदेश दिए थे। उसी के तहत जीआरपी एसओ सतीश कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे कि इस दौरान सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन लोग चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। उसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया। उसके बाद सभी को थाने ले आई जहां तलाशी लेने पर तीनों के पास से चोरी किए गए 13 मोबाइल मिले। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जिला बरेली के थाना बहेड़ी के गांव मिटी डाडी निवासी गोविंदा, जिला बरेली के थाना काशीराम कालोनी निवासी नूर अख्तर और बरेली के रामगंगा कालोनी निवासी विजय सिंह हैं। तीनों ने पूछताछ में बताया कि ट्रेन में चलने वाले महिला यात्रियों का पर्स छीनकर उनमें से मोबाइल और कीमती सामान निकालकर पर्स को फेेेंक दिया करते है। यह तीनों पहले भी जेल जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed