फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मिलक में ई-रिक्छा चालक ने मासूम छात्र को बनाया हैवानियत का शिकार, गिरफ्तार

मिलक में ई-रिक्छा चालक ने मासूम छात्र को बनाया हैवानियत का शिकार, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मिलक में ई-रिक्छा चालक ने मासूम छात्र को बनाया हैवानियत का शिकार, गिरफ्तार

विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। एक स्कूल के छात्र के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक राकेश प्रजापति एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा-एक के एक छात्र को रोजाना बच्चों के साथ स्कूल लेकर जाता था और घर ले आता था । 17 जनवरी को ई-रिक्शा चालक रोजमर्रा की तरह मासूम छात्र को लेकर स्कूल गया था और वापस स्कूल से अन्य बच्चों के साथ लेकर आया था। इस बीच आरोपी ने अन्य बच्चों को उतार दिया और छात्र को अपने ई-रिक्शा से वह बाईपास से होकर धनेली उत्तरी गांव के जंगल में एक गेहूं के खेत में ले गया जहां पर उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बेखौफ आरोपी उसको घर पर छोड़ गया। परिवार वालों ने बच्चे से देर से आने का कारण पता किया तब वह गिरने के कारण देरी होने की बात कहकर टाल गया। बाद में शाम को बच्चे की मां ने कपड़ों पर खून लगा देखा तब मासूम बच्चे से पता किया तो उसने रिक्शा चालक की हैवानियत की पोल खोल दी। देर रात परिवार वाले कोतवाली पहुंचे और आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने पास्को और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बच्चे का सीएचसी में मेडिकल कराया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed