{"_id":"5c364b7ebdec2257043b8cc8","slug":"141547062142-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। नगर नगम बरेली में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से साढ़े चार लाख रुपये हड़प लेने के मामले में पीड़ित ने अपर पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत करके कार्रवाई करने की मांग की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी शिवनाथ सागर का आरोप है कि बरेली नगर निगम के एक स्टेनो ने पुरानी जान पहचान हो कारण से पीड़ित से संविदा सफाई कर्मचारी के पद नौकरी दिलाने की बात कही थी। लेकिन उसके लिए एक व्यक्ति के ढाई लाख रुपये तय हुए थे। जिसमे इंटरवयू के दौरान डेढ़ लाख देना तय हुआ था।जिसमे पीड़ित द्वारा स्टेनों को तीन लोगों के साढ़े चार लाख रुपये दिए गए थे लेकिन उसके बाद भी नौकरी नहीं मिली। पूछताछ करने पर कुछ समय का हवाला देकर चलता कर दिया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी बात नही बन सकी। पीड़ित लोगों ने जब अपने रुपये मांगे,तो देने से इंकार करते हुए गाली गलौज कर वहां से भगा दिया। इस मामले में नगर आयुक्त और अपर पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत करके कार्रवाई करने की मांग की है।