{"_id":"59c2c2ba4f1c1b24688b59de","slug":"141505936058-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद विक्रेता से लूट मामले में कई लोग हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद विक्रेता से लूट मामले में कई लोग हिरासत में
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद विक्रेता से लूट मामले में कई लोग हिरासत में
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार दो बदमाश खाद विक्रेता से तमंचे के बल पर 85 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है। गंज थाना क्षेत्र के घेर मोहम्मद मुबारक शाह खां निकट तारामंडल निवासी फहीम खाद विक्रेता है। मंगलवार दोपहर वह बाइक से एक्सिस बैंक से 95 हजार रुपये निकालकर लाया था। वह इसमें से दस हजार रुपये बरेली गेट के पास एक दुकानदार को देकर घर जा रहा था। ताशका के पास पीछे से आए पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर रोक लिया था। उसके बाद बदमाश 85 हजार छीन लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।