{"_id":"59b40f764f1c1bef7f8b5650","slug":"141504972662-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को काम करते समय मजदूरों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को काम करते समय मजदूरों से मारपीट
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी-सराहन सड़क पर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ दो दिनों में दूसरी बार मारपीट का मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग ने सराहन पुलिस में मामलों को दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिछले चार माह से बंद ज्यूरी-सराहन सड़क को खुलवाने और वहां नए पुल के निर्माण में लगे मजदूर के साथ शुक्रवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की, जिससे मजदूर के शरीर पर गहरी चोटें आई हैं।
राई खड्ड में बंद पड़ी सड़क को बहाल करने के लिए मजदूर रात-दिन कार्य कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सात सितंबर को वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की गई, जिसमें मजदूर सतीश कुमार को चोटें आई और उनकी मशीन को तोड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद आठ सितंबर की रात को फिर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने भी वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की, जिसमें एक और मजदूर को गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद मजदूर डर से काम छोड़ कर यहां से जाने को तैयार हैं।
मजदूरों के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा
लोक निर्माण विभाग सराहन के एसडीओ केएल सुमन का कहना है कि सड़क के साथ लगने वाले खेत के मालिक वहां काम कर रहे मजदूरों से मारपीट कर काम बंद करवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इनके खिलाफ कार्रवाई और मजदूरों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस और प्रशासन से मांग की है, ताकि कार्य को गति दी जा सके। उधर, डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि सात सितंबर को हुई मारपीट को लेकर मनी राम पुत्र चैन राम के खिलाफ धारा 341, 327 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार की रात को मारपीट करने वाले की भी तलाश की जा रही है। रात में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए यहां पुलिस तैनात की जाएगी।