खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर जागीर गांव में रंजिश के चलते बुधवार रात को प्रधानपति और दूसरे पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे।जिसमे प्रधानपति और दूसरे पक्ष के एक युवक की मौत हो गई थी।तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर जागीर निवासी मृतक प्रधान पति शहादत और गांव के दूूसरे सुमदाय के झांझन सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में आए दिन झगड़े होते रहते थे लेकिन बुधवार शाम को दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। उसके बाद दोनों ओर से हुई मारपीट और गाली गलौज के बाद अचानक से गोली चलनी शुुरु हो गई थी। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था जहां गोली लगने से कई लोग घायल हो गए थे। बाद में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल हुए शहादत, जय सिंह और सलीम राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन शहादत और जय सिंह की मौत हो जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया था। मामला दो समुदाय का होने के बाद गांव में तनाव बरकरार हो गया था।इसको देखते हुए एसपी ने घटनास्थल से लेकर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया था। लगातार तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।