फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   डीएम, एसपी ने किया कोसी नदी घाट का निरीक्षण

डीएम, एसपी ने किया कोसी नदी घाट का निरीक्षण

Sun, 07 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने किया कोसी नदी घाट का निरीक्षण
मसवासी। जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने पट्टी कलां कोसी नदी क्षेत्र का भ्रमण किया। आसपास के स्टोन क्रेशरों से रेत की ट्रकों में ओवरलोडिंग बंद करने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी के भ्रमण से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा पट्टी कलां कोसी नदी घाट पहुंचे। उन्होंने पट्टी कलां के कोसी पुल और रेलवे पुल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को पुलों के आसपास किसी भी हालत में रेत का अवैध खनन न होने की हिदायत की। इसके बाद दोनों अधिकारी धन लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पहुंचे। क्रेशर कर्मियों को किसी भी हालत में ट्रकों में रेत की ओवरलोडिंग न करने के निर्देश दिए। क्रेशर के आसपास कोसी नदी क्षेत्र में बाउंड्री बाल न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। हर हालत में बाउंड्री करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वार उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, तहसीलदार संजय कुमार मसवासी चौकी इंचार्ज महेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed