{"_id":"59b6e8dc4f1c1b32698b4633","slug":"121505159388-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी से 22 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी से 22 हजार लूटे
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी से 22 हजार लूटे
बिलासपुर (रामपुर)। बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके तमंचे के बल पर एक फाइनेंस कर्मी से 22 हजार रुपये और टैबलेट लूट लिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
रुद्रपुर निवासी सुनील कुमार रुद्रपुर की लोक विहार कालोनी की एसकेएस फाइनेंस कंपनी में कर्मी है। सुनील के मुताबिक, सोमवार दोपहर वह कोतवाली के शिवनगर क्षेत्र से कंपनी के रुपये लेकर बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। इसी दौरान रामनगर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उसकी बाइक रुकवाने की कोशिश की। उसने जब बाइक की स्पीड तेज की तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया और बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए बैग लूट लिया, जिसमें 22 हजार रुपये और एक टैबलेट था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कह रही है।