फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पूर्व मंत्री आजम खां को सांसद पत्नी और विधायक बेटे समेत मारने की धमकी

पूर्व मंत्री आजम खां को सांसद पत्नी और विधायक बेटे समेत मारने की धमकी

Fri, 11 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आजम खां को सांसद पत्नी और विधायक बेटे समेत मारने की धमकी
आजम खां को परिवार समेत 72 घंटे में हत्या की धमकी
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां और उनकी राज्यसभा सांसद पत्नी तजीन फात्मा तथा विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को 72 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी मोबाइल फोन पर मिली है। यह धमकी अब्दुल्ला के मोबाइल फोन पर गुरुवार को दोपहर कथित इंटरनेशनल काल के जरिए मिली। धमकी देने वाले ने सात बार काल की। अब्दुल्ला ने एसपी से मामले की शिकायत की है। डीजीपी और एडीजीपी को भी शिकायत की प्रतियां भेजी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कम उम्र में विधायक बनने के आरोप लगने के बाद चर्चा में आए आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को अब फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार को दोपहर में अब्दुल्ला के मोबाइल नंबर 9457705111 पर गुरुवार की शाम करीब 4.17 मिनट पर कथित इंटरनेशनल नंबर +3444 से काल आई, लेकिन इसे रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद 4.18 बजे दूसरी काल +11111111 नंबर से आई, जिसमें धमकी देने वाले ने उन्हेें, उनके माता पिता को 72 घंटे के भीतर मारने की धमकी दी। तीसरी काल फिर +3444 से आई लेकिन उस काल को रिसीव नहीं किया गया। चौथी काल 9457704554 से आई और इस बार भी धमकी देने वाले ने पूरे परिवार को 72 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी। 4.17 बजे से लेकर शाम 5.44 बजे तक सात काल आई थीं। धमकी देने वाले ने कहा कि आजम खां तुझे मार डालूंगा। अब्दुल्ला ने कहा कि धमकाने वालों का पकड़ा जाना जरूरी है क्योंकि उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed