{"_id":"598cacf74f1c1b593e8b456e","slug":"111502391543-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर
रामपुर। दो पैन कार्ड रखने के मामले में चर्चा में आए स्वार के विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग चुनाव आयोग से की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में आईआईए के चेयरमैन ने कहा कि अब्दुल्ला आजम ने चुनाव के वक्त झूठा शपथ पत्र देकर जनता के साथ ही नहीं बल्कि चुनाव प्रक्रिया के साथ ही धोखा किया है। दो-दो पैन कार्ड रखकर धोखाधड़ी की गई है। यह बात प्रशासन की जांच में भी साबित हो चुकी है। ऐसे में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराते हुए इस मामले में कार्रवाई करने की मांग रखी है।