फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   इच्छा मृत्यु मांगने वाली दुष्कर्म पीड़िता से पुलिस ने साधा संपर्क

इच्छा मृत्यु मांगने वाली दुष्कर्म पीड़िता से पुलिस ने साधा संपर्क

Sat, 15 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
इच्छा मृत्यु मांगने वाली दुष्कर्म पीड़िता से पुलिस ने साधा संपर्क

विज्ञापन
रामपुर। दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आहत महिला द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क साधा है। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि उसके साथ इंसाफ होगा।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युुवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी थी। उसका आरोप है कि 2013 में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में उसने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर उसे बंद कर दिया। महिला कोर्ट के माध्यम से फिर से इस मामले की जांच करने की गुहार लगाई थी जहां दोबारा से जांच करने के आदेश हुए थे। एक बार फिर उन्हीं आरोपियों ने युवती नवंबर 2014 में अपहरण कर दुष्कर्म किया। इस मामले की रिपोर्ट भोट थाने में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। बाद में उसने महिला आयोग तक से शिकायत करके इंसाफ की गुहार लगाई थी लेकिन चार साल तक इंसाफ नही मिलने के बाद अब उसने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगी थी। इस मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने महिला को खोजना शुरू कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने महिला से संपर्क साधकर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही आश्वासन किया कि उसके साथ इंसाफ होगा। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि महिला से संपर्क कर उससे बातचीत की गई है। दोनों मामले पुराने हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed