फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सामान लेने के बहाने दुकानदार पर जानलेवा हमला

सामान लेने के बहाने दुकानदार पर जानलेवा हमला

Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सामान लेने के बहाने दुकानदार पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
सामान लेने के बहाने दुकानदार पर जानलेवा हमला
शाहबाद (रामपुर)। नगर के एक व्यापारी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी से पहले फोन पर सामान लेने की बात कही और इसके बाद व्यापारी को बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी शकील की परचून की दुकान है। रविवार रात कुछ लोगों ने उससे फोन पर बात कर भंडारे के लिए घी लेने की बात कही। इसके बाद सुबह चार बजे बदमाश उसकी दुकान पर पहुंच गए और घी देने के बहाने उसे बुला लिया। आरोप है कि जब शकील दुकान के ऊपर बने घर से सीढ़ियों से नीचे आ रहा था तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। अनहोनी की आशंका पर शगील ने बदमाश के घूंसा मारकर खुद को छुड़ा लिया। जिससे तिलमिलाए बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शकील के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी जाग गए और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर बदमाश बाइपक से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर तमाम व्यापारी मौके पर जमा हो गए। इसके बाद व्यापारियों के साथ शकील कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विद्याराम दिवाकर ने बताया कि मामले में काल डिटेल के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed