फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पिकअप और ऑल्टो में टक्कर, एक घायल

पिकअप और ऑल्टो में टक्कर, एक घायल

Fri, 07 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिकअप और ऑल्टो में टक्कर, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर पुलिस थाना के अंतर्गत दत्तनगर में शुक्रवार को ऑल्टो कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑल्टो कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद एक ऑल्टो कार एचपी 06ए 5254 रामपुर से दत्तनगर की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर से पिकअप एचपी-27ए-2799 सैंज से रामपुर की ओर आ रही थी। दत्तनगर के साथ दोनों वाहनों में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि ऑल्टो कार सामने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और ऑल्टो चालक रामेश्वर निवासी कंदरेड़ी को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने की है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed