फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crime in rampur

वन्यजीव का शिकार कर बेच रहे थे मांस, पुलिस ने तीन दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime in rampur
स्वार। गांव अलीनगर जागीर के जंगल में पीपली वन से भटककर पहुंचे वन्यजीव का शिकारियों ने शिकार कर लिया। इसके बाद शिकारी मांस आपस में बांटकर बेचने लगे। मामले की सूचना जैसे ही कोतवाली पुलिस सहित वन विभाग को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके से तीन शिकारियों को लगभग 20 किलो मांस के साथ पकड़ लिया। बाद में कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामले को रफा दफा कराते हुए शिकारियों का शांतिभंग की कार्रवाई में चालान कटवा दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव अलीनगर जागीर के जंगल में पीपली वन क्षेत्र से भटककर आए वन्यजीव का शिकारियों ने शिकार कर लिया। उसके मांस को आपस में बांटने के साथ ही बेचना शुरू कर दिया। जानवर का मांस बेचने की सूचना गांव में भी फैल गई। कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने वन विभाग को सूचना देकर वन कर्मियों के साथ जंगल में दबिश दी और मौके से लगभग 20 किलो वन्यजीव के मांस के साथ तीन शिकारियों को दबोच लिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। जैसे ही जानकारी ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई और बरामद मांस को जंगल में ही दबा दिया गया। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। कोतवाल आरएस बघेल ने बताया कि तीन आरोपियों को जंगल में मृत अवस्था में वन्यजीव मिला था। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अवशेष नहीं मिलने पर उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

00
डीएफओ सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर की जाएगी निष्पक्ष जांच की मांग
स्वार। वन्यजीव का शिकार किए जाने और शिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध बानी एनीमल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हिफाजत बानी ने कहा कि मामला की जानकारी उन्हें भी है। डीएफओ एवं उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं पीपुल फॉर एनीमल के नगर प्रभारी वरुण जैन ने बताया कि शिकारियों द्वारा जंगली जानवर का शिकार किया गया है। पुलिस और वन विभाग ने साठगांठ कर मामले को दबा दिया है। पीपुल फार एनिमल संगठन की मुखिया सांसद मेनका गांधी सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed