फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crakers will sold on four places

शहर में चार स्थानों पर लगेगा पटाखा बाजार, सिर्फ ग्रीन पटाखों की होगी बिक्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
crakers will sold on four places
रामपुर। पिछली बार की तरह इस बार भी सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही बिक्री होगी। इसके लिए शहर में चार स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा, जिसके लिए 50 से अधिक दुकानदारों ने अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट ने आवेदनों को जांच के लिए पुलिस विभाग को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

चार नवंबर को दिवाली का त्योहार है। लिहाजा, लोगों ने अपने मकान और दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। रंग बिरंगी की रोशनी वाली झालरें लगी हैं। इसके साथ ही दिवाली पर पूजन के बाद आतिशबाजी होती है। हर बार की तरह इस बार शहर में चार स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी। इसमें पनवड़िया, अजीतपुर, गांधी समाधि और चीनी मिल के मैदान पर बाजार लगाए जाएंगे। इसके लिए दुकानदारों ने नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में आवेदन शुरू कर दिए हैं। अब तक 50 से अधिक लोगों के आवेदन आ चुके हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस विभाग के पास भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट होम सिंह ने बताया कि इस बार दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed