फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cousins of Rampur who went to bathe in sea in Chennai drowned

Rampur: चेन्नई में समुद्र में नहाने गए चचेरे-तहेरे भाइयों की डूबकर मौत, दोनों वेल्डिंग फर्म में करते थे काम

Tue, 27 Dec 2022 12:04 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 12:04 AM IST
सार

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी वसीम (21) और फुरकान (20) चेन्नई में एक फर्म में वेल्डिंग का काम करते थे। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे। रविवार को छुट्टी थी। दोनों समुद्र में नहाने पहुंच गए।

विज्ञापन
Cousins of Rampur who went to bathe in sea in Chennai drowned
दोनों भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छुट्टी के दिन चेन्नई में समुद्र में नहाने गए चचेरे-तहेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई है। गोताखोरों ने दोनों शव निकाल लिए हैं। अब चेन्नई से दोनों शव लाए जाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी वसीम (21) और फुरकान (20) चेन्नई में एक फर्म में वेल्डिंग का काम करते थे। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे। रविवार को छुट्टी थी। दोनों समुद्र में नहाने पहुंच गए। रविवार दोपहर ढाई बजे नहाते समय दोनों युवक समुद्र की लहरों के साथ बह गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन

सूचना के बाद चेन्नई के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे। युवकों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे दोनों के शव बरामद हो गए। परिजनों ने बताया गया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए चेन्नई प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी थी। परिजनों के मुताबिक दोनों शव गांव लाए जाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मार्च में होने वाली थी दोनों भाइयों की शादी
चेन्नई में डूबे दोनों चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत ने कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और मार्च महीने उनकी शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार वालों की खुशियों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed