फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   court news

एक्सपर्ट ने दी गवाही, मैंने लिए थे आरोपियों के फिंगर प्रिंट

Mon, 19 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 19 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
court news
सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सोमवार को दो और गवाह पेश हुए। इस दौरान गवाहों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने ही सभी आरोपियों के फिंगर प्रिंट्स लिए थे। अब इस मामले की सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी। 31 दिसंबर 2007 की रात हुए सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले के मामले की इन दिनों कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन



सोमवार को भी इस मामले में सुनवाई हुई। इसके लिए सीआरपीएफ आतंकी हमले में जेल में बंद सभी आरोपियों को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। सुनवाई के दौरान आरोपियों के फिंगर प्रिंट लेने वाले एक्सपर्ट नवल किशोर श्रीवास्तव को अभियोजन पक्ष ने गवाह के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन



श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम की मौजूदगी में ही आरोपियों के फिंगर प्रिंट्स लिए थे। नमूने लेने के बाद इनको जांच के लिए लैब भेजा गया था। इसके अलावा इस मामले के आरोपी मुंबई निवासी फईम अरशद अंसारी के फर्जी पासपोर्ट के मामले में भी एनआईए के इंसपेक्टर अजय कुमार चतुर्वेदी ने भी गवाही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी की गई, जिसका गवाहों ने जवाब दिया। दोनों गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। अब इस मामले की सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी। अब तक इस मामले में 35 गवाह पेश किए जा चुके हैं। आतंकियों की पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सुनवाई करीब चार घंटे से भी ज्यादा समय तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed