{"_id":"63739830a3ad4a633d4ac5ed","slug":"court-issues-warrant-against-former-mp-and-film-actress-jayaprada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 25 नवंबर को पेश होने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 25 नवंबर को पेश होने के दिए आदेश
Tue, 15 Nov 2022 07:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:16 PM IST
सार
जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। इनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
जया प्रदा (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों की सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उनको 25 नवंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। इनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे। उन पर आरोप है कि स्वार थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में उन्होंने 19 अप्रैल 2019 को एक सड़क का उद्घाटन किया। इसका वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर फलाइंग स्कवॉड मजिस्ट्रेट-34 स्वार डॉ. नीरज कुमार पराशरी ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरा मामला केमरी में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि 18 अप्रैल 2019 को केमरी के गांव पिपलिया मिश्र में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मुकदमों की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
इन दोनों मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमपीएल (मजिस्ट्रेट ट्रायल) निशांत मान की कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के दौरान लगातार गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ जमानती वारंट किया है। कोर्ट ने उनको 25 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। .