{"_id":"62b8a9eb1fe6c328f171d97c","slug":"counting-started-in-tight-security-rampur-news-mbd4327083193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सैकड़ों पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती हुई। इस बीच मंडी समिति को चारों तरफ से सील कर दिया गया था। किसी को भी बिना पास के एंट्री नहीं दी जा रही थी।
रविवार को लोकसभा उपचुनाव की मतगणना हुई। लिहाजा, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंडी समिति के आसपास सैकड़ों पुलिस के जवान तैनात थे, जबकि अंदर की सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बलों के पास था। मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी थी। क्रोकोडाइल पार्क, एकता तिराहा, हमसफर चौक, डिग्री कालेज के पास से मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए थे। किसी भी व्यक्ति को बिना पास के प्रवेश नहीं दिया गया। कर्मचारियों, मीडिया व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए अलग अलग पार्किंग बनाईं गई थी, जहां सभी ने सुविधापूर्वक अपने वाहनों को खड़ा कर दिया। सुबह छह बजे मंडी समिति में प्रवेश शुरू हो गया, जहां कर्मचारियों से लेकर मतगणना अभिकर्ताओं तक को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस बीच सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।