{"_id":"5db08a968ebc3e93b31a80ae","slug":"counting-in-bye-election-rampur-news-mbd326856699","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरृधानसभा उप चुनाव: चौदह टेबलों पर 31 राउंड में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरृधानसभा उप चुनाव: चौदह टेबलों पर 31 राउंड में होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा उप चुनाव की मतगणना गुरुवार होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी, जबकि एक टेबल आरओ के लिए होगी। 31 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस फोर्स के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे।
विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब गुरुवार को मतगणना होगी। मतगणना मंडी समिति में होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। सुबह आठ बजे से शुरु होने वाली यह मतगणना वोटों की गिनती होने तक होगी। इसके लिए मंडी समिति में 14 टेबल लगाई गई हैं। एक टेबल आरओ की होगी। मतगणना 31 राउंड में होगी। इसके लिए करीब सौ कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी समिति के गेट के से लेकर अंदर तक बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी को भी बिना इजाजत प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी को प्रवेश के लिए पास दिखाना होगा। इस बीच किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक रिटर्निंग ऑफीसर पीपी तिवारी ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।