फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corona virus reached in bank and temporarey jail

बैंक से लेकर अस्थायी जेल तक पहुंचा कोरोना वायरस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona virus reached in bank and temporarey jail
रामपुर। शनिवार को जारी की गई कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट में एक बार फिर कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों से जुड़े लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। कलक्ट्रेट-कचहरी से लेकर अस्पताल-विकास भवन के बाद अब कोरोना वायरस अस्थायी जेल तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 17 जुलाई, 18 जुलाई को भेजे गए सैंपलों की प्राप्त रिपोर्ट जारी की गईं। इसके साथ ही 25 जुलाई को जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन, एंटीजन टेस्ट व निजी लैब द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई रिपोर्ट को भी जारी किया गया। इनमें कुल 50 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई। इन संक्रमितों में दो साल के मासूम से लेकर 90 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। तो वहीं बैंक, पालिका, विकास भवन, लोनिवि, अस्थायी जेल जैसे विभागों के कर्मी भी शामिल हैं। इन रिपोर्ट में आईसीआईसीआई बैंक के तीन कर्मी, लोनिवि कार्यालय के एक कर्मी, विकास भवन से संबंधित एक व्यिक्त, महिला अस्पताल से संबंधित एक व्यक्ति, अस्थायी जेल से संबंधित एक व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। अब हर रिपोर्ट में कोई न कोई सरकारी विभाग से जुड़ा कर्मी कोरोना पॉजीटिव पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed