फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corona vaccine rampur

जिले में कोरोना वैक्सीन को कोल्ड चेन बनाने की तैयारी शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine rampur
रामपुर। कोरोना से बचाव की वैक्सीन अभी नहीं आई है, लेकिन इसको सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेक बनाए रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्ड चेन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद में जिले में कोल्ड चेन की व्यवस्था परखी जा रही है। जिल में जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सीएचसी में कोल्ड चेन की व्यवस्था है। इसके अलावा मेंथा फैक्टरियों में भी कोल्ड चेन की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मेंथा फैक्टरियों की कोल्ड चेन की व्यवस्था का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। ताकि जरूरत पड़ने पर इनका भी इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निजात पाने को दुनियाभर के कई देश वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। भारत में भी वैक्सीन बनाने पर कार्य चल रहा है। जल्द ही इसके उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन होना अनिवार्य है। क्योंकि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 15-20 डिग्री का तापमान चाहिए। इसको लेकर सभी जिलों में कोल्ड चेन की व्यवस्था परखी जा रही है। रामपुर में भी कोल्ड चेन बनाने की व्यवस्था को परखना शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि पोलियो वैक्सीन के लिए जो कोल्ड चेन की व्यवस्था की गई थी वह मौजूद है। जिले मेें जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सीएचसी में कोल्ड चेन की व्यवस्था है। टांडा सीएचसी में पावर बैकअप की समस्या है। वहां के लिए जनरेटर मंगाया जा रहा है। इसके अलावा मेंथा फैक्टरियों में भी कोल्ड चेन की व्यवस्था होती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम से कहा गया है कि वो मेंथा फैक्टरियों की कोल्ड चेन का निरीक्षण कर लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका भी इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में कोल्ड चेन की व्यवस्था 15 दिसंबर तक सुदृढ़ कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पहले चरण में किसको लगाया जाएगा, इसको लेकर अभी तक शासन से गाइड लाइन नहीं आई है। संभावना जताई जा रही है कि पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स (डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि) को वैक्सीन लगाए जाने की संभावना है। इसमें सभी कोरोना वॉरियर (संक्रमण से बचाव के क्षेत्र में काम करने वाले) को शामिल किया जा सकता है। सीएमओ के प्रस्ताव के हिसाब से वैक्सीन किट जिलों को उपलब्ध कराई जाएगी। कितनी संख्या में किट उपलब्ध होंगी, यह अभी निर्धारित नहीं है। अभी प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोई गाइडलाइन नहीं आई है। जो निर्देश मिल रहे हैं, उस पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed