फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corona alart

बाहर से आने वालों पर रखी जा रही नजर, रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर हो रही कोरोना जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona alart
बाहर से आने वालों पर रखी जा रही नजर, रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर हो रही कोरोना जांच
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए की जा रही जांच
रामपुर। देश में कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बाद शासन ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद रामपुर रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है, जिससे जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं, हालांकि जिले में अभी तक राहत भरी खबर है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। जिले में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिए हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद रामपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। दोनों जगह जांच केंद्र पर कर्मियों को उपकरण के साथ तैनात किया गया है। जो थर्मल स्क्रीनिंग के साथ यात्रियों की कोरोना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हुए शून्य
रामपुर। जिले में एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण के मामले शून्य हो गए हैं। मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या शून्य आई। इसके साथ ही दो संक्रमितों ने होम आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले शून्य हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सात अप्रैल को संभावित चौथी लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 16 मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, 21 जून को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए थे। जिनमें एक बुजुर्ग के साथ दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को होम आइसोलेट कर दिया था। लेकिन, सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एक बार फिर राहत भरी खबर आई थी। जिसमें एक व्यक्ति ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया था और सक्रिय मामले दो रह गए थे। लेकिन, मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में नए सक्रमित की पुष्टि नहीं हुई। जबकि, दो लोगों ने होम आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले शून्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed