{"_id":"67c760008b737891700d4886","slug":"cooperation-sought-from-lawyers-across-the-state-to-save-the-chamber-rampur-news-c-282-1-rmp1004-140838-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चेंबर बचाने को प्रदेशभर के वकीलों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चेंबर बचाने को प्रदेशभर के वकीलों से मांगा सहयोग
Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
रामपुर। चेंबर बचाने के लिए वकील अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपने आंदोलन को व्यापक रूप से फैलाएंगे। इसके लिए वकीलों ने प्रदेशभर की सभी जिलों की बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा है। सहमति मिलने के बाद वकीलों की यह हड़ताल प्रदेशभर में फैल जाएगी। उधर, वकीलों ने मंगलवार को भी डीएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और सीजेआई को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
न्याय विभाग की ओर से कचहरी में वकीलों के चेंबर तोड़कर 12 कक्षीय कोर्ट भवन बनाए जाने के फैसले के विरोध में वकील काफी समय से विरोध कर रहे हैं। 24 फरवरी से बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर वकीलों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी वकीलों का प्रदर्शन जारी रहा। हड़ताली वकीलों ने डीएम ऑफिस के सामने पहुंचकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक धरना देते हुए आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त व राजस्व को दिया, जिसमें उन्होंने वकीलों के चेंबर न तोड़े जाने की अपील की। बार एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि वकीलों के आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने बताया कि प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव को पत्र लिखकर हड़ताल के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने सभी से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
इस मौके पर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिराज अहमद, मुस्तफा अहमद, सतीश चंद्र गुप्ता, जमीर रिजवी, सर्वजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह मौजूद रहे। संचालन महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने किया।