फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   consituancy election

शांति पूर्वक निपटें विधानसभा चुनाव इसके लिए 34934 लोगों को किया जा चुका है पाबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
consituancy election
रामपुर। जिला प्रशासन द्वारा जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में एक अक्तूबर 2021 से अब तक धारा 151 के अंतर्गत 1279 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। साथ ही 34934 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इसी प्रकार गैंगस्टर एक्ट के तहत छह अपराधियों को वांछित घोषित किया गया है तथा 18 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। धारा 14(1) के तहत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। गुंडा एक्ट के अंतर्गत 127 चालान और 57 लोगों को नोटिस के साथ साथ 66 लोगों को जिला बदर घोषित किया गया है। धारा 110 जी के अंतर्गत 776 लोगों को पाबंद भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

निर्वाचन की गंभीरता और जनपद में शांति और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अब तक 6854 शस्त्र धारकों के शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं और आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरांत शेष शस्त्र धारकों से नियमानुसार शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही प्राथमिकता से शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed