फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress leader told in rampur

भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र को किया कमजोर : ओमवीर यादव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
congress leader told in rampur
रामपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और राष्ट्रीय सचिव महिन खान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

हिमायत उल्ला खां मार्केट स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में ओमवीर यादव ने कहा कि भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया है। आरोप लगाया कि भाजपा ने संविधान की परिभाषा को बदल कर रख दिया है। संविधान और लोकतंत्र की हत्या का नाम ही भाजपा है। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग हो रहा है, यह राजनीति में आगे चलकर घातक साबित होगा।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महिन खान ने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में गरीब जनता की आवाज को तेजी से सड़क से संसद तक उठाएगी। महंगाई से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। गरीब के घर की थाली से खाना गायब हो चुका है। ऐसी सरकार जो अपनी ही जनता को लूटकर अपने दो मित्रों के जेब भरे उसका राजनीतिक और सामाजिक दोनों रूप से बहिष्कार होना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष नोमान खां, मुदस्सिर जमा खां, दानिश सैफी, मेहरबान अली, सय्यद अदील मियां, मामून शाह खां, अकरम सुल्तान, दामोदर सिंह गंगवार, दिव्यांश सिंघल, जीशान खां, शुभम रस्तोगी, एजाज खां, अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed