फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congres protest against modi goverment

महंगाई के खिलाफ चढ़ने लगा पारा

Sun, 18 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
congres protest against modi goverment
आम आदमी की दाल में महंगाई का तड़का लगने के बाद राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। कई संगठन इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही दूसरे संगठन ने रैली निकाल विरोध जताया। त्योहारी सीजन में महंगाई फिर चरम पर पहुंच रही है।
विज्ञापन



आटा, दाल, चावल के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से आम आदमी परेशान है। अरहर की दाल दो सौ रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा हो गई है। ऐसे में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। इसको लेकर अब राजनीतिक दल भी एक्टिव हो गए हैं। कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ नवाब गेट के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार महंगाई रोक पाने में नाकामयाब हो रही है। खाद्य पदार्थों के साथ ही डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। मामून शाह, राम गोपाल सैनी, सैयद आमिर मियां, जुबैर कुरैशी, रमेश प्रभाकर, अयान खां, अर्शी अंसारी, डा.अजीम, फतेह खां, फैजान, ताहिर, शिवा शर्मा, नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली शहर के कई मोहल्लों में घूमती हुई कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सैयद विक्की मियां, राजा खां, भूरा खां, सतीश रस्तोगी, रेहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed