{"_id":"e9c1327c8e8233a76950199ed1b62451","slug":"congres-district-president-joine-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष साइकिल पर हुए सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष साइकिल पर हुए सवार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल समर्थकों के साथ शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा में शामिल होने से पहले उन्होंने पद और पार्टी से इस्तीफा प्रदेश कार्यालय को भेज दिया। दिलबाग सिंह ने बिलासपुर के कांग्रेस विधायक संजय कपूर पर जिला पंचायत के चुनावों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को हरवाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने इसे पार्टी छोड़ने की वजह बताई है। मिलक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार भी सपा में शामिल हो गए हैं। सपा कार्यालय पर शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह साथियों के साथ पहुंचे। नगर विकास मंत्री आजम खां ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। मिलक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार भी साथियों के साथ सपा में शामिल हो गए।
प्रमोद गंगवार के साथ कृष्ण पाल गंगवार, संजय गंगवार, शिवचरण लाल गंगवार, विनोद कुमार, परमेश्वरी दयाल, मोनू गंगवार, मो. सईद, शौकत अली, पवन यादव और राजपाल सिंह यादव भी शामिल हुए। दिलबाग सिंह के साथ वार्ड नंबर-1 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले सुरेंद्र सिंह संधू, पीएस गिल, बलविंदर सिंह रंधावा, गुरदेव सिंह, मान सिंह, जस्सा सिंह, हरभजन सिंह औलख, निरमल सिंह चीमा, सरदूल सिंह, जसबीर सिंह ने सपा में शामिल होने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विधायक संजय कपूर के खास माने जाने वाले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल हाथ का साथ छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए हैं। उनके इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिलबाग के इस फैसले की जानकारी जिले के नेताओं को नहीं थी।
दिलबाग ने विधायक संजय कपूर पर जिला पंचायत के चुनावों के दौरान पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का चुनाव नहीं लड़वाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विधायक ने दूसरी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हरवाया है। दिलबाग सिंह विधायक संजय कपूर के खास माने जाते रहे हैं।
उनको जिलाध्यक्ष बनवाने में संजय कपूर की अहम भूमिका रही थी। अब वो कपूर का ही विरोध कर रहे हैं। विधायक संजय कपूर का कहना है कि उनको दिलबाग सिंह के फैसले पर अफसोस है। पार्टी ने उनको अहम जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे निभाना चाहिए था। वो जो आरोप लगा रहे हैं वो निराधार हैं।