{"_id":"5c86acdfbdec2213fe5d1f3a","slug":"complaints-shall-remove-in-100-minuts-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी शिकायत का सौ मिनट के भीतर होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी शिकायत का सौ मिनट के भीतर होगा निस्तारण
Tue, 12 Mar 2019 12:16 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रेसवार्ता करते डीएम आंजनेय कुमार सिंह और एसी शिवहरि मीना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। वहीं, मतदान के दौरान बूथों पर ईवीएम मशीन में किसी भी तरह की खराब होगी, तो उसे आधे घंटे भीतर बदला जाएगा। साथ ही चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत ई विजिल एप के जरिए की जा सकती है, जिसका निस्तारण भी सौ मिनट के भीतर होगा।
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया। कहा कि लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के रूप में देखें। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप लोग निर्भिक होकर मतदान कर सकें। किसी भी स्तर पर मतदाता को प्रभावित करने का काम न हो सके। कहा कि इस चुनाव में जीरो टोलरेन्स की नीति पर काम होगा। इस बावत सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के स्तर पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत ई विजिल एप पर की जा सकती है। शिकायत का सौ मिनट के भीतर निस्तारण होगा। हम चाहते हैं कि सभी दल एवं प्रत्याशी सही तरीके से अपनी बात जनता तक पहुंचाएं, लेकिन कोई आयोग के निर्देशों का उलंघन न करे। ऐसे तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हर बूूथ पर मतदाताओं को सभी तरह की सुविधाएं दी जा सकें। लक्ष्य है कि कम से कम 75 फीसद मतदान हो, जिसमें 90 फीसद महिला मतदाताओं एवं शतप्रतिशत दिव्यांगों का योदान हो। रामपुर विधानसभा क्षेत्र पर हमारी विशेष नजर रहेगी, क्योंकि यहां का जेंडर रेश्यो बिगड़ा हुआ।
विज्ञापन
स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र में भी कुछ कमियां हैं। इन्हें दूर करने का काम किया जा रहा है। मतदान को लेकर कर्मचारियों की ट्रेनिंग एवं बूथ स्तर की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने कहा कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। 61 कंपनी पीएसी की मांग की गई है। साथ ही चार हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। इस दौरान उत्तराखंड समेत जिले की सीमाएं चारों ओर से सील रहेंगी। वहां एक टीम हमेशा तैनात रहेगी।
कहा कि पिछले रिकार्ड के अनुसार ऐसे बूथों को चिन्हित कर लिया गया, जहां किसी भी तरह की समस्या हो सकती है। तीन सौ से अधिक ऐसे लोग चिन्हित किए गए हैं, जो किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 11242 असलहे हैं, जिन्हें जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा एक कमेटी का गठन कर दिया है, जहां ऐसे आवेदन किए जा सकते हैं जिन्हें किसी भी प्रकार से अपनी जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लगने के 72 घंटे बाद मुकदमें दर्ज करना शुरु कर देंगे।