{"_id":"61882b5a7fc7006cc0700315","slug":"committee-secretaries-strike-will-continue-on-monday-talks-with-officials-failed-rampur-news-mbd4086904117","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति सचिवों की हड़ताल सोमवार को भी रहेगी जारी, अधिकारियों से वार्ता रही विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति सचिवों की हड़ताल सोमवार को भी रहेगी जारी, अधिकारियों से वार्ता रही विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वेतन व पदोन्नति को लेकर चल रही पैक्स सचिवों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष समेत चार सचिवों के निलंबन के बाद सचिव और लामबंद हो गए हैं। हालांकि, सचिवों की हड़ताल खत्म कराने को लेकर संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच रविवार को वार्ता हुई लेकिन, वार्ता में कोई सकारात्मक फैसला नहीं हो सका। जिसके चलते सोमवार को भी सचिवों की हड़ताल जारी रहेगी।
संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने वेतन एवं पदोन्नति की मांगों को लेकर हड़ताल कर दी है। एक नवंबर से शुरू हुई यह हड़ताल 15 नवंबर तक चलेगी। ऐसे में समिति के सचिव व कर्मचारी समितियों में ताले डालकर धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में समितियों पर न तो धान की खरीद हो पा रही है और न ही किसानों को फसलों की बोआई के लिए खाद मिल पा रही है। जिससे किसान परेशान हैं। वहीं, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हरेंद्र कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य एवं जिला महामंत्री राजेन्द्र कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है।
जिसके बाद सचिवों का आंदोलन और तेज हो गया है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी ने बुलाया था। उन्होंने बताया कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आंदोलन समाप्ति का निर्णय प्रांतीय स्तर पर होगा, जिसकी वजह से फिलहाल उनका आंदोलन जारी रहेगा। करीब आधा घंटे की मुलाकात के दौरान जब कोई हल नहीं निकला, तो सभी पदाधिकारी आ गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन सोमवार को भी जारी रहेगा।