फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   coldest day in rampur

हल्द्वानी और ऋषिकेश से सर्द रामपुर की रातें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
coldest day in rampur
रामपुर। हल्द्वानी और ऋषिकेश उत्तराखंड में हैं, इससे वहां का मौसम सर्द रहता है लेकिन, इन दिनों रामपुर की रातें इन दोनों जगहों से सर्द हैं। जिसकी वजह रामपुर का न्यूनतम तापमान इन दोनों स्थानों की तुलना में कम है।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत से ही ठंड का असर बढ़ने लगा। पिछले पांच दिनों से मौसम में गलन के साथ ही शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। रामपुर में पिछले दो दिनों से 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। अमूमन पहाड़ी इलाकों को मैदानी इलाकों से अधिक सर्द माना जाता है और पहाड़ी इलाके मैदानी इलाकों की तुलना में ठंडे होते भी हैं लेकिन, अगर शनिवार और आने वाले तीन दिन के मौसम पूर्वानुमान पर नजर डाली जाए तो रामपुर का मौसम कुछ पहाड़ी इलाकों से भी अधिक सर्द है। रामपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ऋषिकेश का शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed