फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm yogi told

हमने सोचा था कि पिछली बार औलख जी ने नहीं उतरने दिया था हमारा हेलीकॉप्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
cm yogi told
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमने तो सोचा था कि पिछली बार (2017) के विधानसभा चुनाव में बलदेव औलख जी ने हमारा हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया था। लेकिन, बाद में पता लगा कि प्रशासन ने ही हमारा हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया। औलख जी अच्छे इंसान हैं और वह निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मजाकिया अंदाज में भी नजर आए। दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें रठौंडा में ही जनसभा को संबोधित करने के लिए आना था। उनका हेलीकॉप्टर आया, लेकिन तत्कालीन प्रशासन ने हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी, जिस कारण उन्होंने फोन के जरिए ही जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन

उस वक्त की कहानी को बयान करते हुए मजाकिया अंदाज में लोगों को याद दिलाया कि हमने तो सोचा था कि बलदेव सिंह औलख ने ही हमारा हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया था। उन्होंने जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की जमकर सराहना की। लोगों को अपनी और औलख की नजदीकी का एहसास कराया। साथ ही लोगों को विभिन्न योजनाओं और सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed