फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm yogi pay attention on sikh comunnity

योगी ने सिख समुदाय को साधा, करतारपुर कॉरिडोर से लेकर गुरुवाणी तक का किया जिक्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
cm yogi pay attention on sikh comunnity
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रठौंडा में आयोजित जनसभा के जरिए जिले के सिख मतदाताओं को भी साधने की कोशिश की। उनका पूरा फोकस विकास और कानून व्यवस्था पर रहा। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने करतारपुर कोरिडोर से लेकर मुख्यमंत्री आवास में गुरुवाणी की गूंज की चर्चा की। इस दौरान जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल की भी गूंज रही।
विज्ञापन

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में सिख मतदाताओं की संख्या खासी अहमियत रखती है। किसान आंदोलन में भी इस क्षेत्र के किसान नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया था। आंदोलन में दो सिखों की मौत भी हो गई थी और लखीमपुर हिंसा में भी क्षेत्र के सिख किसान नेेता घायल हो गए थे। इसके बाद से सियासी चर्चाओं में भाजपा के प्रति सिखों की नाराजगी के कयास तेज हैं।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार को रठौंडा की जनसभा में मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय से जुड़े कई बिंदुओं पर प्रमुखता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में करतारपुर कोरिडोर के लिए कुछ काम नहीं किया गया। सपा, बसपा के समर्थन वाली कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं करा सकी, जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद काम पूरा होने के साथ करतारपुर कोरिडोर चालू हो गया। सपा सरकार में मुख्यमंत्री आवास में दंगाइयों का स्वागत होता था, लेकिन मुख्यमंत्री आवास में किसानों का सम्मान होता है। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज समेत चार साहिबजादों की शहादत की चर्चा करते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री आवास में गुरुवाणी की गूंज रहती है। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान जनसभा में बीच-बीच में जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल की गूंज भी रही। श्रीराम का भी उद्घोष हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed