{"_id":"618d66d72b091a29484f7a0f","slug":"cluster-mode-2-will-now-be-implemented-in-the-district-in-the-battle-with-corona-rampur-news-mbd4091280140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में अब जिले में लागू होगा क्लस्टर मोड 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में अब जिले में लागू होगा क्लस्टर मोड 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना के खिलाफ जंग में अब क्लस्टर मोड 2 अभियान चलेगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लेने वाले लोगों का सर्वे करेंगे। अभियान के लिए क्षेत्रों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
कोरोना के खिलाफ जंग में जिले के लोग मजबूती से लड़े हैं। करीब ढाई महीने से कोई नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। वहीं जिले में अब तक करीब साढ़े बारह लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में करीब दस लाख से अधिक लोग पहली डोज ले चुके हैं। अब दूसरी डोज वाले लोगों की संख्या बढ़ाने और पहली डोज लेने वाले लोगों की संख्या 95 फीसदी तक ले जाने के लिए जिले में क्लस्टर मोड 2 लागू किया जा रहा है। जिसमें सभी क्षेत्र तीन श्रेणियों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण का आंकड़ा जुटाएंगे और टीकाकरण से वंचित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
क्लस्टर मोड 2 में इस प्रकार होंगी तीन श्रेणियां
1- जिन इलाकों में 95 फीसदी या उससे अधिक लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं, उसे संतृप्त गांव या क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा। यहां पर दूसरी डोज के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
2- जिन इलाकों या गांवों में 80 फीसदी या उससे अधिक लोगों ने पहली डोज ली है, उसमें 95 फीसदी लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य रहेगा।
3-जिन इलाकों या गांवों में 80 फीसदी से कम लोगों ने पहली डोज ली है, उन्हें प्रेरित कर टीकाकरण किया जाएगा और संतृप्त गांव या क्षेत्र की श्रेणी में लाया जाएगा।
जिले में अब क्लस्टर मोड 2 के तहत टीकाकरण अभियान चलेगा। जिसमें तीन श्रेणियों में क्षेत्रों और गांवों को बांटकर श्रेणी वार टीकाकरण को रफ्तार दी जाएगी। -डॉ. संजीव कुमार यादव, सीएमओ